समस्तीपुर :- समस्तीपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गैरेज संचालक की मौत हो गई, जबकि कर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान कल्याणपुर के केशोपट्टी निवासी चंदन कुमार उर्फ मुन्ना (35) के तौर पर हुई है। घटना मोहनपुर रोड स्थित नक्कू स्थान मंदिर के पास की है। सदर अस्पताल पर मौजूद मृतक के परिजन रंजीत कुमार राय ने बताया कि मुन्ना घर का इकलौता बेटा था। वह मोहनपुर रोड में गैरेज चलाता था।
गुरुवार की देर रात स्टाफ पप्पू के साथ घर आ रहे थे। इस बीच बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में मुन्ना को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में गैराज संचालक की मौत हुई है। एक युवक घायल है, जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक फरार है, तलाश की जा रही है।
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…