समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना होगा, अन्यथा वे लाभ से वंचित हो सकते है। जिले के भीतर 1.53 लाख लोगों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन नहीं कराया है। विभाग की तरफ से अब पत्र जारी कर लाभुकों को जल्द से जल्द जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई है, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। अन्यथा, वह योजना से वंचित हो सकते हैं।
बताया गया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण 22 दिसंबर से कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निशुल्क कराया जा रहा है।
इसके बाद भी करीब 30 फीसदी लोगों ने अपना प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे में विभाग किसी भी समय इन लाभुकों के पेंशन पर रोक लगा सकती है। यही वजह है कि जल्द से जल्द सभी को पेंशन चालू रखने के लिए जीवन का प्रमाण देना है। बताया गया कि जिले के भीतर करीब 5.17 लाख लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।
विभागीय स्तर से सभी के जीवन प्रमाणीकरण के लिए लंबित लाभुकों की सूची जिला स्तर से पंचायत और प्रखंड को भेजी गई है। साथ ही यह निर्देशित किया गया है कि लंबित लाभुकों का जल्द से जल्द सत्यापन कराया जाए। इसके लिए पंचायत स्तर पर लाभुकों को प्रेरित करें, ताकि वे अपना जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर निर्बाध रूप से योजना का लाभ ले सकें। बताया गया कि सीएससी के जरिए यह प्रमाणीकरण किया जा रहा है। यह पूरी तरह से निशुल्क है।
जिला स्तर पर छह पेंशन योजनाओं में करीब 1.53 लाभुकों ने अपने जीवन का प्रमाण नहीं दिया है। यह प्रत्येक साल लिया जाता है। इस वर्ष दिसंबर माह में इसे शुरू किया गया था, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोग वंचित है। सभी जल्द से जल्द अपने जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें, अन्यथा उन्हें लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
– साक्षी, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…