समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के लरझाघाट थाना के बेलसंडी गांव में मंगलवार की रात एक गर्भवती महिला ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। घटना लरझाघाट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है, जो पप्पू सदा की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि महिला आठ माह की गर्भवती थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है।
परिवारवालों के अनुसार, घटना से कुछ ही देर पहले चांदनी की फोन पर अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पप्पू सदा पिछले पांच महीनों से पंजाब में मजदूरी करता है। मंगलवार शाम दोनों के बीच फोन पर बहस हुई, जिसके बाद चांदनी काफी देर तक बच्चों के साथ रोती रही। परिजनों ने उसे समझाया और फिर बाहर चौक पर चले गए।
जब रात में चांदनी के ससुर अर्जुन सदा घर लौटे, तो पोते के रोने की आवाज आई। भीतर जाकर देखा तो चांदनी छप्पर में साड़ी से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और महिला को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर लरझाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में लरझाघाट थाने कि पुलिस का बताना है की प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। महिला ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में नाग पंचमी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के तत्कालीन एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को अवैध हथियार…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बढेता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर बरहता…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…