Sports

IPL के दौरान वैभव सूर्यवंशी को क्यों 3-4 दिन तक स्विच ऑफ रखना पड़ा था फोन? द्रविड़ को बताया 500 मिस्ड कॉल का किस्सा

समस्तीपुर का वैभव सूर्यवंशी यानी क्रिकेट की नई सनसनी, नया सितारा। उम्र महज 14 साल लेकिन बड़े-बड़े गेंदबाजों के दांत खट्टे कर दे। सूर्यवंशी का आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया है क्योंकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है और लीग चरण के अपने सारे मैच खेल चुकी हैं। मंगलवार को उसने सीएसके के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा। 33 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। मैच के बाद राहुल द्रविड़ को दिए ‘इंटरव्यू’ में उसने बताया कि आईपीएल के दौरान कब और क्यों उसे अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ करना पड़ा था।

CSK बनाम RR के मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी से उनके अनुभव को लेकर बातचीत की। उन्होंने पूछा कि क्या सीखने को मिला इस सीजन में? इस माहौल और इतनी बड़ी क्राउड के सामने शायद पहली बार खेले हो तो क्या सीखने को मिला? इसके जवाब में सूर्यवंशी ने कहा, ‘फोकस्ड रहना है। टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना है। मुझे अपने खुद के स्ट्रॉन्ग जोन में रहना है और टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना है।’

इसी दौरान राहुल द्रविड़ ने पूछा कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक मारने के बाद उन्हें कितने लोगों ने फोन या मेसेज किया। जवाब में सूर्यवंशी ने कहा, ‘500 मिस्ड कॉल थे, लेकिन मैंने फोन स्विच ऑफ कर दिया। शतक के बाद बहुत से लोगों ने संपर्क किया लेकिन मुझे यह बहुत पसंद नहीं है। मैंने 2-4 दिन तक फोन स्विच ऑफ रखा। मैं अपने आस-पास इतने सारे लोग नहीं चाहता। बस परिवार हो और कुछ दोस्त, इतना काफी है।’

वैभव सूर्यवंशी इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2008 में आईपीएल के शुरू होने के बाद जन्मे लेकिन इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। उन्होंने अपने पहले आईपीएल सीजन में कुल 7 मैच खेले और 252 रन बनाया। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 206.56 रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने महज 35 गेंद में शतक ठोका। यह आईपीएल में किसी भी भारतीय का सबसे तेज शतक है। आईपीएल में उनसे तेज शतक सिर्फ क्रिस गेल ने जड़ा है।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

3 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago