Samastipur

समस्तीपुर खान मार्केट में घर से 50 लाख के आभूषण व नगद चोरी मामले में कई स्वर्णकारों से भी पूछताछ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के खान मार्केट स्थित व्यवसायी के मकान से बीते 26 अप्रैल को करीब 50 लाख के आभूषण और नगद चोरी मामले में शहर के गुदरी बाजार में कई स्वर्णकारों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई है। पुलिस को शक है की चोरों ने गुदरी बाजार में कुछ स्वर्णकारों से थोड़े-थोड़े आभुषण बेचे हैं। एक स्वर्णकार ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया गया कि एक महिला ने गुदरी बाजार में एक स्वर्णकार को चोरी के आभूषण देकर उस सामान के बदले दूसरा सामान लिया था।

हालांकि पुलिस अभी इस एंगल पर भी जांच में जुटी है। पुलिस को यह भी शक है की चोरों ने कुछ आभूषणों को कहीं जमीन में भी गाड़ दिया है। इसको लेकर नगर पुलिस के द्वारा गुरूवार को दिनभर कल्याणपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में छापेमारी की जाती रही। इस दौरान कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिये ले भी जाया गया।

इसके अलावे दरभंगा के एक स्वर्णकार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया है की उक्त स्वर्णकार के द्वारा भी चोरी का सामान खरीदा गया है। इससे पहले नगर पुलिस के द्वारा करीब आधे दर्जन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

बता दें कि खान मार्केट के रहने वाले पीड़ित व्यवसायी इन्द्रदेव गुप्ता के पुत्र रवि कुमार गुप्ता ने घर में चोरी हो जाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बीते करीब दो महीने से अपने माता-पिता के इलाज के लिए मुंबई में रह रहा था। इसी बीच उसके घर में चोरी हो गई थी।

चोरी की सूचना आसपास के लोगों द्वारा मिलने पर वह समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने प्राथमिकी में अंकित किया है कि करीब एक दर्जन सोने की चेन, दो दर्जन सोने की अंगूठियां, दो सोने का ब्रासलेट, 16 सोने की टॉप, चार सोने का लॉकेट, दो सोने का झुमके, चार सोने की चूड़ियां, दो सोने का गहना सेट, दो चांदी का बर्तन सेट, पांच चांदी के भगवानजी के सिक्के, 90 चांदी का सिक्के समेत करीब 5 लाख रुपए नकद व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई थी। प्राथमिकी में पीड़ित व्यवसायी ने चोरी सामान की अनुमानित मुल्य करीब 50 लाख बतायी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

1 मिनट ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

3 मिनट ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

1 घंटा ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

7 घंटे ago