Samastipur

9.75 किलो सोना ले गये थे लुटेरे, वर्तमान वैल्यू करीब 9 करोड़ रुपये, समस्तीपुर की है यह सबसे बड़ी लूट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 9.75 किलो सोना व 15 लाख 2 हजार 791 रूपये नगद लूटकांड मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला पाया। हालांकि पुलिस ने दावा किया है की सीसीटीवी के माध्यम से सभी बदमाशों की पहचान कर ली गयी है, वहीं घटना को डिडक्ट भी कर लिया गया है। लेकिन लुटेरों द्वारा लूटे गये मोबाइल फोन तक का भी अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इधर बुधवार की दोपहर सेगुरुवार की सुबह तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी छापेमारी जारी रही। इसके लिये एसपी द्वारा गठित एसआईटी व डीआईयू की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हुई है। टेक्निकल और ह्मूमन दोनों एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बैंक लूटकांड का तार सोना लूटकांड गिरोह से जुड़ता हुआ दिखायी दे रहा है।

विश्वसनीय पुलिस सूत्रों पर गौर करें तो सभी अपराधी पेशेवर बताए जा रहे है। आशंका है की इस लूटकांड की पटकथा एक जेल से लिखी गयी है। सभी बदमाश वैशाली जिले के ही बताए जा रहे हैं जो घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गये है। इधर पुलिस लूट के पुराने मामले में शामिल रहे बदमाशों की कुंडली खंगालने की तैयारी में लगी हुई है। इसके अलावा जेल में बंद कुख्यातों से भी पूछताछ की जाएगी। किन लोगों से पूछताछ करनी है, उसकी सूची बनाई जा रही है। इसकी माॅनिटरिंग एसपी अशोक मिश्रा खुद ही कर रहे हैं।

बताते चलें की जिले के अधिकतर बैंको में सुरक्षा गार्ड नहीं है। लेकिन पुलिस द्वारा दिनभर में करीब तीन से चार बार सभी बैंको का निरीक्षण करना होता है, और इसकी रिपोर्ट भी सौंपनी होती है। बाबजूद इसके शहर के बीचोंबीच इतनी बड़ी लूट हो जाना पुलिस की गश्ती व सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

9.75 किलो सोना का वर्तमान वैल्यू करीब 9 करोड़ रूपये :

इधर लूटकांड के बाद पुलिस की नाकेबंदी के बावजूद ट्राॅली बैग में 9.75 किलो सोना व झोला- पिट्ठू बैग में 15 लाख नगद लेकर आराम से फरार हो गये। शहर के ही एक एक स्वर्ण स्वर्ण व्यवसायी से जब 9.75 किलोग्राम सोना का वर्तमान वैल्यू पूछा गया तो उसने इसका अनुमानित वैल्यू करीब 9 करोड़ रूपये बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

7 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

10 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

10 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago