समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के रामजी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के ‘Hall of Fame’ की सूची में शामिल, Official Website में तकनीकी खामी को पकड़ किया था सुचित

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के 17 वर्षीय रामजी राज ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की आधिकारिक वेबसाइट में एक साइबर खामी का पता लगाया है। इस उपलब्धि के लिए नासा ने ‘Hall of Fame’ की सूची में शामिल किया है। राम जी एक एथिकल हैकर हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मान्यताएं हासिल कर चुके हैं।

राम जी ने बताया कि 14 मई की रात करीब 2 बजे कुछ वेबसाइट्स ब्राउज कर रहा था। इस दौरान NASA की साइट में एक तकनीकी खामी नजर आई। तुरंत उसे हैक करके जानकारी नासा को भेज दिया। 19 मई की दोपहर आधिकारिक तौर पर गलती को स्वीकार करते हुए वेबसाइट में सुधार किया।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

राम जी ने बताया कि वह केवल तकनीकी खोजों तक सीमित नहीं हैं। वे साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस विभाग को ट्रेनिंग भी देते हैं। ऑनलाइन अपराधों की जांच में भी सहायता करते हैं। इसके अलावा गरीब और वंचित बच्चों को भी तकनीकी शिक्षा देते हैं। राम जी राज वर्तमान में दिल्ली से बीटेक की तैयारी कर रहे हैं। पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

IMG 20240904 WA0139

उसके पिता समस्तीपुर में एनजीओ चलाते हैं। NASA के अलावा अब तक 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट्स में खामियां ढूंढकर कंपनियों को सुधार के लिए सूचित कर चुके हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ तकनीकी प्रदर्शन नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा को बेहतर बनाना और आर्थिक नुकसानों को रोकना है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कार्यक्रम ‘Youth for Unnati and Vikas with AI’ के तहत टॉप 50 AI-सक्षम समाधानों में भी स्थान मिल चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samastipur Town (@samastipurtown)

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150