Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म व ट्रेन के गैप में फंसा यात्री, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान रविवार को एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म से खुल जाने पर उसमें चढ़ने के प्रयास में यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गैप में फंस गया। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका।

ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मनोज कुमार काजी ने यात्रियों की मदद से उसे पटरी से खींच कर प्लेटफॉर्म पर लाया। साथ ही इसकी सूचना स्टेशन मास्टर सहित अन्य अधिकारियों को दी। मौके पर रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने आकर उसका प्राथमिक उपचार किया और सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के श्याम सुंदर मिश्रा के रूप में हुई है। इधर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन मृतक का शव लेकर बिना पोस्टमार्टम कराये निकल गये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago