Samastipur

इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति की बैठक के दौरान सदस्यों के बीच बनी आम सहमति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल की जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने की व संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया। इसमें गठबंधन की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारियों, जनसमस्याओं पर सामूहिक आंदोलन की योजना व जिले में विभिन्न दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

वक्ताओं ने एकता और सहयोग की भावना को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के प्रमुख पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्षगण एवं अंचल सचिवगण उपस्थित रहे. सभी ने गठबंधन को मज़बूत करने और जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

मौके पर विधायक आलोक कुमार मेहता, अख्तरूल इस्लाम शाहीन, जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, प्रधान महासचिव विपिन सहनी, कांग्रेस से देवेंद्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा, देविता कुमारी गुप्ता, भाकपा माले से जिला सचिव उमेश कुमार, ललन कुमार, फूल बाबू सिंह, सीपीआई से जिला सचिव सुरेंद्र कुमार मुन्ना, राज्य परिषद सदस्य रामचंद्र महतो, गजेंद्र चौधरी, सीपीएम से विधायक अजय कुमार, ज़िला सचिव रामाश्रय महतो, शाह जफर इमाम, मनोज प्रसाद सुनील, रामदयाल भारती, वीआईपी से जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू, जिला प्रभारी संजय सहनी, मंतेश पासवान आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

1 घंटा ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

5 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

15 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

15 घंटे ago