Samastipur

पटना में गंगा स्नान के दौरान समस्तीपुर का छात्र डूबा, NEET की करता था तैयारी

समस्तीपुर/पटोरी :- पटना में रहकर एक कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहे पटोरी के छात्र विवेक राज (18 वर्ष) की मौत पटना के एलसीटी घाट पर गंगा में स्नान के दौरान डूब जाने से हो गई। उसकी लाश बुधवार को एसडीआरएफ की मदद से गंगा से निकाली गई।

विवेक राज पटोरी के पुराने शिक्षक एवं वर्तमान में पटोरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवरामा में एचएम जगजीवन राम का पुत्र था। विवेक की मां कृष्णा कुमारी भी वैशाली जिले के बिदुपुर में शिक्षिका हैं। पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन के मूल निवासी जगजीवन राम का पुत्र विवेक वर्तमान में पटना में रहकर एक कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहा था।

मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे वह अपने चार अन्य मित्रों के साथ पटना के एलसीटी घाट पर गंगा में नहाने गया था। स्नान के क्रम में सभी साथी गहरे पानी में चले गए। इससे पांचों छात्र डूबने लगे। लोगों ने तीन छात्रों को बचा लिया परंतु पटोरी के विवेक राज एवं मधुबनी के अभिनव राज को नहीं बचाया जा सका। 15 घंटे के अथक प्रयास के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को विवेक का शव एलसीटी घाट से बरामद किया। वहीं एसडीआरएफ की टीम अभिनव को गंगा में तलाश रही है।

बता दें कि सभी मंगलवार की शाम एलसीटी घाट पर स्नान करने गए। नहाते हुए सभी हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान सभी डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने सभी को डूबते देखा और किसी तरह तीन को बचाया। विवेक और अभिनव डूब गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के रूपौली पंचायत में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, भूमि को मिली स्वीकृति

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…

24 मिनट ago

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

9 घंटे ago

ननिहाल में युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया ह’त्या का आरोप, करंट लगने से मौ’त का दावा; पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…

10 घंटे ago

भोले नाथ के दर्शन के बाद विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचा युवक, एक सेल्फी ने छीन ली जिंदगी; मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…

10 घंटे ago

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

14 घंटे ago