Bihar

बिहार: परीक्षा हॉल में छात्र से खैनी मलवाकर खाते नजर आए गुरुजी, प्राचार्य ने मांगा जवाब

बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर स्थित रामस्वारथ कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कॉलेज के एक प्रोफेसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह परीक्षा कक्ष में एक छात्र से खैनी बनवा रहे हैं. यह वीडियो कॉलेज की आंतरिक परीक्षा के दौरान का बताया जा रहा है और इसकी तारीख 16 अप्रैल बताई जा रही है.

वीडियो में छात्र प्रोफेसर के लिए खैनी तैयार करता नजर आ रहा है जबकि शिक्षक उसे खा रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया है. पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है कि जहां छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं वहां शिक्षक इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं.

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. उदय शंकर दास ने बताया कि यह मामला अब मेरी जानकारी में आया है. वीडियो में जो शिक्षक नजर आ रहे हैं वह राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर शर्मा राम हैं. उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है और जवाब मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान मोबाइल ले जाना वर्जित है.

प्रोफेसर शर्मा से मांगा गया स्पष्टीकरण

छात्र नेता रौशन वत्स और छात्र किशोर चौधरी ने इस घटना की निंदा करते हुए संबंधित शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. छात्रों का कहना है कि ऐसा व्यवहार छात्रों के भविष्य के लिए गलत संदेश देता है.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

8 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

9 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

10 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

11 घंटे ago