समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाने में डायल 112 पर तैनात दारोगा रामजस राय के पैसे मांगने के आरोप में निलंबित होने के बाद एक बार फिर से वह इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे है। बता दें कि एक मामले में नाम हटाने के नाम पर 40 हजार रुपए की राशि रिश्वत मांग कर सुर्खियां बटोरी थी। रिश्वत मांगने का एक ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल थी। अब उसी रिश्वत मांगने की ऑडियो को लेकर रामजस राय का खुद का बयान इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुद कहते नजर आ रहे है। हमने तो मजाक-मजाक में…. यानी उन्होंने नाम हटाने के लिए मजाक-मजाक में 40 हजार रुपए की मांग की थी।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में वह कहते नजर आ रहे है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। वह वरीय अधिकारी से न्याय की गुहार लगा रहे है। आप भी सोच सकते है कि एक दारोगा किसी अनजान व्यक्ति से जिससे एक गाय चोरी करने के मामले में आरोपी बनाया गया हो, उससे मजाक-मजाक में 40 हजार रुपए की मांग कर सकता है। जब पूरे मामले में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के जांच रिपोर्ट के बाद एसपी अशोक मिश्रा ने निलंबित कर दिया तो फिर अब और क्या जांच कराने की बात निलंबित दारोगा कर रहे है। इतना ही नहीं लोगों में यह भी चर्चा है की उन्होंने अपने को निर्दोष बताने के लिए गांव में कुछ लोगों के सहयोग से जबरन स्वलिखित आवेदन पर हस्ताक्षर भी करा लिए है।
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…