समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ रुपये के सोना व 15 लाख नगद लूटकांड मामले में बैंक के अंदर घुसे 9 अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज सामनें आया है। जिसमें बैंक के अंदर जाते और लूटकर बाहर निकलते देखे गये है। बदमाशों के चेहरे पर कोई नकाब नहीं था, जिससे उनके चेहरे साफ-साफ देखे जा सकते हैं। बैंक लूटकर बाहर निकलते अपराधियों के हाथ में झोला और बैग था जिसमें सभी कैश और आभूषण ले जाते बदमाश दिखाई दिये। बता दें, बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुसे और हथियार दिखाकर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने कैश और सोना लूटा, फिर वे वहां से भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने बैंक के अंदर गोली भी चलायी। यह तो गनीमत रही की किसी को भी गोली नहीं लगी।
वैशाली से जुड़े लूटकांड के तार :
पुलिसिया सुत्रों के अनुसार यह गैंग वैशाली सोना लूटकांड गिरोह के हो सकते हैं। अपराधी को पहले से भनक थी की बैंक में भारी मात्रा में ग्राहकों के लोन संबंधित सोना रखा हुआ है। बैंक मैनेजर ने यह भी बताया कि वर्तमान में उस सोना का वैल्यू 7 से साढ़े 7 करोड़ हो सकते है। इधर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। कुछ संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है। वहीं सोना लूटकांड के मामले में जेल में बंद अपराधियों से भी पूछताछ की जा सकती है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…