Samastipur

कोल्ड-ड्रिंक व सिगरेट मांगने के बाद दुकानदार को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली गांव में रविवार की दोपहर दो बाइक से तीन की संख्या में पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को सीने में गोली मारकर फरार हो गये। इस दौरान एक बदमाश का बाइक भी वहीं छूट गया। जख्मी की पहचान अर्जुन राय के पुत्र जय राम सत्यम (37) के रूप में की गई है।

घटना के बाद जख्मी को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों के द्वारा उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस दौरान घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। घटनास्थल पर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी संजय कुमार पांडेय भी पहुंच जांच की।

इधर घटना के संबंध में जख्मी जय राम सत्यम के पिता अर्जुन राय ने बताया कि दोपहर में उनका बेटा अपने किराना दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन युवकों ने दुकानदार से कोल्ड-ड्रिंक और सिगरेट मांगा। फिर थोड़ी देर में उसे गोली मारकर भाग गये। इस दौरान बदमाश युवकों की एक बाइक भी वहीं छूट गयी। अपराधियों में से एक ही पहचान बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। वहीं दो अन्य युवकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। फिलहाल घटना किन कारणों से हुई है यह अब तक स्पस्ट नहीं हो पाया है।

इधर सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रहीमपुर रूदौली में एक किराना दुकान पर दुकानदार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी, जिसका इलाज शहर के ही एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से बदमाशों की एक बाइक भी जब्त की गई है। जख्मी युवक के होश में आने पर ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।

जख्मी के भाई ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो : 

सदर-1 SDPO ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago