Samastipur

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भावपूर्ण आयोजन किया गया। डॉ. मदन प्रसाद छात्रवृत्ति योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने कहा कि विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने से उनका न केवल उत्साहवर्धन होता है, अपितु दूसरे बच्चे भी प्रेरणा ग्रहण करते हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि में ऐसा आयोजन विरले ही होता है।

कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा विपुल कुमार ने कहा कि माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्णता के बाद ही बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए।साथ ही उसके अनुसार तैयारी भी करनी चाहिए। प्रसिद्ध व्यवसायी शिवेश ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पिताजी के जीवन काल में ही शुरू किये गये छात्रवृत्ति योजना को आगे के वर्षों में भी अनवरत संचालित किया जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने कहा कि विद्यालय के बच्चों को प्राप्त इस सम्मान से संस्था गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस दौर में जहां मूल्यों का क्षरण हो रहा है और संवेदनशीलता का अभाव दिखाई पड़ता है, वहां मेधावी बच्चों का निजी कोष से छात्रवृत्ति प्रदान करना बड़ी बात है।

इस अवसर पर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सोलह छात्र -छात्राओं को दीवार घड़ी एवं नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। राज्य में टाॅप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले प्रिन्स कुमार को 5100 रुपये, रूपेश कुमार को 3500 रूपए, सांधना कुमारी को 2500 रूपए, जितेन्द्र कुमार को 1500 रूपए तथा अभिषेक कुमार को 1100 रूपए नकद राशि दिया गया।

साथ ही भावना कुमारी, मौसम कुमारी, सुमित कुमार, लक्ष्मी कुमारी, अभिमन्यु कुमार, वर्षा कुमारी, उमेश कुमार, नेहा कुमारी हिमांशु कुमार, प्रिंस कुमार एवं पीयूष राज को भी सम्मान सामग्री दिया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, शिक्षक नागमणि आशुतोष, कंचन रानी, प्रिंस कुमार जायसवाल, राजीव कुमार झा, हरिकांत प्रकाश, गंगा नारायण विद्यार्थी, संजीव कुमार, अजय कुमार, गोविन्द कुमार, प्रकाश कुमार, शेखर प्रसाद, पिंकी कुमारी, कमलेश कुमार राम, राजू कुमार, रेखा मिश्रा, ज्योति सिंह, सीमा कुमारी, ममता कुमारी, संगीता कुमारी, गायत्री कुमारी, संदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

34 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

12 घंटे ago