बिहार में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को धार देने एक बार फिर से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 5 महीनों में ये चौथा दौरा होगा। शिक्षा न्याय संवाद में शामिल होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी 15 मई को बिहार आएंगे। वो दरभंगा में छात्रों से संवाद करेंगे। ठीक उसी समय राज्य में 60 अलग – अलग जगहों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता शिक्षा न्याय संवाद में भाग लेंगे।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने सदाकत आश्रम में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटना में महिला, दलित, अल्पसंख्यक सहित अन्य छात्रावासों में जाएंगे, और हर वर्ग के विद्यार्थियों से बात करेंगे। इसके अलावा गया में पार्टी पदाधिकारियों से भी मिलेंगे।
आपको बता दें इस साल राहुल गांधी ने हर महीने बिहार का दौरा किया है। 18 जनवरी, 4 फरवरी और 7 अप्रैल को राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ चुके हैं। सिर्फ मार्च को छोड़कर और अब एक बार फिर से 15 मई को बिहार आ रहे हैं। इससे पहले बेगूसराय में कन्हैया कुमार की नौकरी दो, पलायन रोको यात्रा में राहुल गांधी शामिल हुए थे। बिहार चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पूरी मजबूती से जुटी हुई है। ऐसे में राहुल गांधी का ये दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेगा।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बीते महीने बिहार दौरे पर आए थे। बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित किया था। लेकिन उसमें कुर्सियां खाली रह गई थी। और भीड़ भी नहीं पहुंची थी। जिसके बाद बिहार कांग्रेस कमेटी ने बक्सर के जिलाध्यक्ष को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…