Samastipur

Bihar Cricket Association में हो रहे अनियमितता की शिकायत खिलाफ 19 मई को सुनवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिला संघों में अयोग्य और अवैध लोगों को पदाधिकारी बनाने, जिला संघ का फर्जी चुनाव करवाने तथा अयोग्य लोगों को जिला संघ का पदाधिकारी बनाकर बिहार क्रिकेट संघ (BCA – Bihar Cricket Association) के आम सभा और चुनाव में भाग लेने की अनुमति देने के विरुद्ध की गई शिकायत पर 19 मई को सुनवाई होगी। यह सुनवाई निबंधन महानिरीक्षक के आदेश पर सहायक निबंधन महानिरीक्षक पटना प्रमंडल के कार्यालय में होगी।

इस बात की जानकारी शिकायतकर्ता सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रूपेश कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के द्वारा की जा रही संविधान विरोधी कार्यों, जिला संघ का फर्जी चुनाव करवाने और बिहार क्रिकेट संघ पर कब्जा करने की नियत से जिला संघों में फर्जी और अयोग्य लोगों को पदाधिकारी बनाने के खिलाफ समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता रूपेश कुमार झा, अदित्या वर्मा, बीसीए के आजीवन सदस्य सह पूर्व उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, और नालंदा जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार के द्वारा साक्ष्य सहित निबंधन महानिरीक्षक के कार्यालय में शिकायत की गई थी। 19 मई को होने वाली सुनवाई में बिहार क्रिकेट संघ को सभी आरोपों के विरुद्ध साक्ष्य सहित पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

10 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago