Samastipur

अंबानी की तलाश में समस्तीपुर पहुंची यूपी STF की टीम, मिर्जापुर में कैश वैन के गार्ड की ह’त्या कर लूटे थे 40 लाख

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में 12 सितंबर 2023 को कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 40 लाख 79 हजार 162 रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी आलोक कुमार उर्फ अंबानी समेत उसके गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये यूपी पुलिस की एसटीएफ की टीम ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में छापेमारी की। हालांकि इस मामले को लेकर यूपी एसटीएफ की टीम ने कुछ भी बताने से इंकार किया है।

यूपी पुलिस को शक है की आलोक कुमार उर्फ अंबानी अपने साथियों के साथ समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में ही कहीं छिपा हुआ है और यहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। अंबानी गैंग वैसे तो वैशाली जिले में सक्रिय है, लेकिन हाल के ही दिनों में इस गैंग के समस्तीपुर जिले में एक्टिव होने की सूचना यूपी पुलिस को मिली थी। पहली बार यह गैंग तब चर्चाओं में आया था जब आलोक कुमार अंबानी के पास से समस्तीपुर में वर्ष 2017 में एके 47, कारबाइन व पिस्टल बरामद हुआ था। यह डब्ल्यू झा एवं पप्पू चौधरी गिरोह के सक्रिय अपराधी रह चुके हैं।

अंबानी मूल रूप से वैशाली जिले के जंदाहा थाना के महिसौर का रहने वाला हैं। आलोक अपना खुद का अंबानी नाम से एक गैंग चलाता है। जो केवल बैंक, कैशवैन को लूटता है। वहीं सुपारी लेकर हत्या जैसी घटनाओं को भी अंजाम देता है।पुलिस की माने तो इस गैंग के बदमाश केवल लूट व हत्या की घटनाओं को ही अंजाम देते है। इसमें उनको मोटी रकम मिलती है। जिसको पाने के बाद कुछ दिनों तक ऐशो आराम से जिंदगी बिताने के बाद फिर अपने शिकार पर निकले जाते हैं।

अंबानी नाम से चलाता है गैंग :

बताया गया कि वैशाली जिले के महिसौर गांव के रहने वाला आलोक कुमार अंबानी वर्षों पूर्व मछली का व्यापार करता था। इसी दौरान उसे डाॅन बनने की ललक चढ़ी। उसने अपने खुद का अंबानी नाम से गैंग बनाया। जिसके विरुद्ध हत्या, बैंक लूट, सहित दर्जनों मुकदमे बिहार के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। राजीव सहनी आलोक के गांव के पास का ही है। जो मछली का व्यापार करते समय आलोक कुमार से मिला था। अधिक रुपये जल्द कमाने की लालच देकर आलोक ने राजीव को अपने गैंग में शामिल कर लिया और लूट व हत्या की घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा।

रुपये मिलने पर राजीव भी पीछे नहीं हटा और घटना पे घटना करता रहा। दर्जनों घटनाएं करने के बावजूद राजीव का नाम प्रकाश में नहीं आया। इससे वह घटना करता रहा। इधर आलोक वैशाली जिले में बैंक लूट की घटना में शुमार था। इसलिए वह दूसरे राज्यों में जाकर लूट की घटना को अंजाम देने लगा। इसमें मीरजापुर कैशवैन लूटकांड भी शामिल है।

इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस समस्तीपुर में छापेमारी कर रही है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है और उसपर यूपी पुलिस ने ईनाम की भी घोषणा कर रखी है। वहीं इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया की आधिकारिक तौर पर उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। किसी मामले को लेकर अपराधी की तलाश में यूपी एसटीएफ आयी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

3 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago