Bihar

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन की आज अहम बैठक, क्या तेजस्वी के नाम पर मुहर लगाएगी कांग्रेस?

बिहार में महागठबंधन के दलों की महत्वपूर्ण बैठक आज पटना में होने जा रही है। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे और गठबंधन से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत होगी। सूत्रों की मानें तो, महागठबंधन में शामिल पार्टियों की एक समन्वय समिति बनेगी। इसके बाद चुनाव लड़ने की रणनीति तय की जाएगी। ये भी माना जा रहा है कि सीटों का मामला सुलझने के बाद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। साथ ही, चर्चा है कि पशुपति पारस भी RJD-कांग्रेस गठबंधन में शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए दरवाजे खुले बताए जा रहे हैं।

बिहार महागठबंधन की आज बैठक

आज (गुरुवार) दोपहर करीब 2 बजे से RJD कार्यालय में महागठबंधन के दलों की ये बैठक शुरू होगी। इसमें RJD, कांग्रेस, VIP से मुकेश सहनी, CPI, CPM और CPI(ML) के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कुछ दिन पहले ही RJD नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि सकारात्मक बातचीत हुई है और अब महागठबंधन की अगली बैठक 17 अप्रैल को पटना में होगी।

सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा संभव

इस साल के अंत में बिहार में चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर पटना में विपक्षी महागठबंधन के सभी दलों की पहली औपचारिक बैठक है। इस बैठक में RJD, कांग्रेस, वाम दल और VIP के नेता शामिल होंगे। तेजस्वी यादव इस बैठक का नेतृत्व करेंगे। बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच सीटों का बंटवारा आसान नहीं होने वाला है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। बताया जा रहा है कि RJD इनमें से 150 सीटें पर चुनाव लड़ना चाहती है। वाम मोर्चे में CPI(ML) पिछली बार के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटों की मांग कर रही है। उनका कहना है कि उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस पार्टी पिछली बार की तरह इस बार भी 70 सीटें चाहती है। RJD को VIP पार्टी को भी कुछ सीटें देनी होंगी। ये भी संभव है कि पशुपति पारस की पार्टी को भी कुछ सीटें मिले।

तेजस्वी के नाम पर लगेगी मुहर?

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। सबसे अहम मुद्दा सीटों का बंटवारा है। हर पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटें चाहती है। ऐसे में सभी दलों को साथ लेकर चलना RJD के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा, बैठक में गठबंधन की रणनीति पर भी बात होगी। सभी दल मिलकर चुनाव लड़ने की योजना बनाएंगे ताकि वे एनडीए को हरा सकें। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना भी एक अहम मुद्दा है। पशुपति पारस को गठबंधन में शामिल करने पर भी विचार किया जा सकता है।

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की औपचारिक बैठक आज पटना में होगी। बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस सहित अन्य सहयोगी दल भी अपनी-अपनी बात रखेंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक में चुनाव को लेकर कोई ठोस रणनीति बनाई जाए, जिसमें मुख्यमंत्री का चेहरा और चुनाव प्रचार भी शामिल हो सकता है। इस बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बैठक में महागठबंधन में शामिल दल भाग लेंगे और चुनाव को लेकर कैसे आगे बढ़ना है, उस पर चर्चा होगी। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के महागठबंधन के एक बड़े नेता के संपर्क में होने के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनकी बात है। किसी के मुंह पर तो ताला नहीं लगाया जा सकता।

बैठक पर बीजेपी ने साधा निशाना

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था कि इंडी गठबंधन में अगर कांग्रेस, राजद का झोला ढोएगी, तब ही उसका वजूद है। अब कांग्रेस को सोचना है कि वो क्या करे। तेजस्वी यादव कभी नहीं चाहेंगे कि कांग्रेस बिहार में पांव पसार ले। तो ऐसी स्थिति में महागठबंधन में कुछ ऐसे घटक दल हैं, मैं किसी का नाम नहीं बोलना चाहूंगा, जो हर वक्त एनडीए में भी दरवाजा खोलकर रखना चाहते हैं। ऐसी परिस्थिति में हो सकता है कि उनका कोई एक घटक दल एनडीए की तरफ मुखातिब हो जाए। ऐसी भी संभावना बन रही है। अब इंडी गठबंधन में राजद की राजशाही नहीं चलेगी। कांग्रेस ने भी इसका मूड बना लिया है और घटक दल ने भी मूड बना लिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि महागठबंधन मजबूत है और मंगलवार को दिल्ली में अच्छी बैठक हुई है। सकारात्मक बैठक हुई है। जो हम लोगों की बात हुई है, वह सार्वजनिक नहीं कर सकते।

 

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

10 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

10 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

20 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago