Samastipur

उजियारपुर में दो पक्षों में झड़प के बाद फायरिंग, पुलिस ने खोखा किया बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदचौर मध्य वार्ड संख्या-1 में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। घटना बुधवार की शाम करीब 8.30 बजे शाम की बतायी गयी है। इधर गोलीबारी की सूचना पर उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। छानबीन के दौरान दो खोखा भी बरामद हुआ है। वहीं घटना में किसी व्यक्ति की हताहत होने की सूचना नही है। हालांकि इस दौरान मंटुन चौरसिया के घर पर विपक्षियों ने तोड़फोड़ किया है। इसमें दरवाजे का एस्बेस्टस चकनाचूर होने के साथ ही बिजली के कई बल्ब आदि फोड़ दिया गया है।

इधर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया की मंटुन चौरसिया व अमीर लाल चौरसिया सहित अन्य के बीच पूर्व से 2 कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा। इसी दौरान दिन से ही दोनों पक्षो के बीच कई राउंड झड़प हुआ था। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षो से आवेदन देने को कहा था। इसी बीच शाम में एक पक्ष की ओर से दो राउंड फायरिंग कर दिया गया। घटना को लेकर विस्तृत छनबीन की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

6 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

8 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

12 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

13 घंटे ago