समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर कुम्मिरा पंचायत के वार्ड 10 में सोमवार की देर रात एक मुर्गी फार्म में आग लग गयी। इससे फार्म में पल रहे करीब दो सौ से ढाई सौ चूजा जल गये। वहीं फार्म में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। आग की लपेट कुछ लोगों ने देखा तो दर्जनों ग्रामीण ने मिलजुलकर काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब-तब फार्म में सभी कुछ जलकर राख हो गया था।
फार्म के संचालक मो. अब्बास ने बताया की रात के करीब तीन बजे में एक पड़ोसी ने मुझे जगाया और बोला की आपके मुर्गी फार्म में आग लग गया है। इस फार्म में करीब ढाई सौ चूजा पाला जा रहा था। उसने कहा कि किसी ने जानबूझ कर फार्म में आग लगा दिया है। इस अगलगी में करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर कर्मचारी ने पहुंचकर रिपोर्ट लेने में जुट गए हैं।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…