Samastipur

रोसड़ा में पंसस पति पर फायरिंग मामले में पिंटू बाबा और लाइनर मणि भूषण गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस का खौफ मानो खत्म होता दिख रहा है। परिणाम स्वरूप गोविंदपुर गांव में फिर से पंसस पति सुरेश प्रसाद सिंह पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गई। चार आरोपितों में पुलिस ने घटना के मैनेजकर्ता बटहा गांव के वार्ड 10 निवासी जय नारायण महतो के पुत्र प्रभात कुमार उर्फ पिंटू बाबा एवं वार्ड 11 निवासी विश्व कुमार महतो उर्फ विशो महतो के पुत्र लाइनर मणि भूषण प्रसाद उर्फ मनोहर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस फायरिंग मामले में भी वही लोग आरोपित किये गये हैं जिन्हें कुछ दिन पूर्व 28 मार्च को हुई फायरिंग मामले में पंसस पति ने आरोपित किया था। लाइनर व मैनेजकर्ता के अलाचस इस बार भी बटहा वार्ड 11 निवासी जोगिंदर महतो के पुत्र अजय कुमार महतो एवं संतोष कुमार महतो के पुत्र विकास कुमार व अज्ञात को आरोपित किया गया है। ये दोनों नामजद युवक समेत अन्य युवक गांव में खुलेआम घूम कर दिनदहाड़े फायरिंग जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं।

इस घटना के संबंध में सुरेश प्रसाद सिंह के आवेदन पर बीएनएस की विभिन्न आपराधिक धाराओं एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 120/2025 दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में श्री सिंह ने 18 अप्रैल की संध्या 2:40 बजे की घटना बताते हुए कहा है कि वे अपने घर बटहा से रोसड़ा की ओर मोटरसाइकिल से अकेले जा रहे थे। पूर्व से घात लगाये तीन की संख्या में बाइक सवार आरोपितों ने षड्यंत्र के तहत गोविंदपुर गांव में उन्हें रुकने को कहा। नहीं रुकने पर आरोपित विकास कुमार पर जान मारने की नीयत से कमर से पिस्तौल निकाल कर गोली चलाने का आरोप लगाया है।

28 मार्च को हुई फायरिंग मामले के आरोपित ने ही पंसस पति पर फिर से चलायी गोली :

जानकारी के अनुसार गोली उनके सिर के बगल से निकल गया। पुनः आरोपितों ने उनका पीछा किया एवं आरोपित अजय कुमार महतो पर पिस्तौल से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरी गोली उनके पीठ के बगल से निकल गया। किसी तरह अपनी मोटरसाइकिल को छोड़ कर राम औतार राऊत के घर में छुप कर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को जुटते देख तीनों बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले।

कहा है कि उक्त नामजद व्यक्ति ने पूर्व में भी 28 मार्च को घर पर आकर गोली चलायी थी। बता दें कि पूर्व के फायरिंग एवं रंगदारी मामले में पुलिस ने लाइनर एवं मैनेजकर्ता बटहा गांव के प्रेम सागर महतो के पुत्र पवन कुमार एवं खैरा दरगाह गांव के राम नरेश महतो के पुत्र निर्दोष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस संबंध में पुनि सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

7 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

8 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

9 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

12 घंटे ago