समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के उजियापुर प्रखंड के भगवानपुर कमला निवासी युवा समाजसेवी राजू सहनी को असम के गुवाहाटी में बिहू समिति के द्वारा उत्कृष्ट समाजिक कार्य के लिए बुकलेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुवाहाटी की पूर्व सांसद कुईन ओझा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। उनके इस सम्मान से स्थानीय समाजिक कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है।
भगवानपुर कमला गांव के सरपंच जयराम सहनी ने बताया कि समाजसेवी राजू सहनी का समाजिक कार्यों में काफी रुची है। वह स्थानीय जरुरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर हैं। हाल ही में इलाके में दर्जनों अग्नि पीड़ित व दुर्घटना के शिकार जरुरतमंद लोगों के घर जाकर जरुरत के सामान उपलब्ध कराया। उनके इस कार्य की लोग सराहना करते हैं। लोगों ने बताया कि स्थानीय विधायक व सांसद से कहीं ज्यादा वह लोगों के बीच जाकर मदद करने के लिए चर्चा में रहते है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…