Samastipur

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति स्वेता पुतली कला के माध्यम से बच्चों को मनोरंजक तरीके से शिक्षा प्रदान करती है। ज्योति शैडो पपेट, सॉक्स पपेट तथा वेंट्रोलोकिज्म आदि का सृजनात्मक प्रयोग शिक्षा प्रदान करने के लिए करती है। उनका यह नवाचारी पद्धति न सिर्फ राज्य स्तर पर चर्चा का विषय है बल्कि अब उनका यह नवाचार राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखेगा। उनके इस नवाचार पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा रही है। उनका चयन राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली के नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप द्वारा स्कूल लीडरशिप एकेडमी, बिहार के तहत किया गया है।

फिल्म का निर्देशन शिक्षा विभाग के व्याख्याता एवं प्रसिद्ध डॉक्युमेंटरी फिल्म निर्देशक डॉ. जैनेन्द्र दोस्त द्वारा किया जा रहा है। सोमवार को इस फिल्म की शूटिंग की गई। फिल्म निर्देशक डॉ. जैनेन्द्र दोस्त ने कहा कि इस डॉक्युमेंटरी फिल्म में ज्योति स्वेता द्वारा कला समेकित शिक्षा प्रदान करने के विविध पहलुओं को दिखाया जाएगा।

जैनेन्द्र दोस्त ने कहा कि स्कूल लीडरशिप एकेडमी कार्यक्रम के तहत भारत के सभी राज्यों से प्रेरणादायी नवाचार करने वाले विद्यालयों का चयन किया जाता है। इस वर्ष बिहार से चार विद्यालयों का चयन किया गया है जिसमें समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल का भी चयन हुआ है।

इस फिल्म निर्माण हेतु मार्गदर्शन विभा रानी, विभाग प्रभारी, एससीईआरटी, पटना का है तथा डायट, वैशाली की व्याख्याता डॉ. शालिनी प्रसाद ने इस कार्यक्रम का समन्वय किया है। इस फिल्म निर्माण में सिनेमेटोग्राफी राहुल आर्यन ने तथा साउंड रिकॉर्डिंग राज कुमार ने किया। नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप के तहत जिले के विद्यालय का चयन होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश चंद्र ठाकुर तथा शिक्षिका ज्योति स्वेता सहित पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

15 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

16 घंटे ago