Samastipur

समस्तीपुर: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होते ही प्रेमी ने उसके घर पहुँचकर भरी मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर पहुँच प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर डाल दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से दुल्हन बनी प्रेमिका को प्रेमी अपने घर ले गया। बताया जाता है कि कथित प्रेमिका की शादी दूसरे जगह तय होने की सूचना युवती ने अपने प्रेमी को दी। शादी की सूचना से आहत प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंच प्रेमिका का मांग भर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को तब मिली जब प्रेेमी-प्रेमिका शादी करने के बाद दोनों घर से भगाने के फिराक में थे।

बताया जाता है कि प्रेमी-प्रेमिका के बीच कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच प्रेमिका के परिजन प्रेमिका की शादी दूसरे जगह तय कर दिया था। वहीं सोमवार को प्रेमिका के परिजन प्रेमिका की शादी की तिथि तय करने के लिए गए हुए थे। इसी बीच प्रेमिका ने प्रेमी को अपने घर बुला लिया।

वहीं घर बुलाने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद दोनों ने घर से भागने का निर्णय लिया। इसी बीच प्रेमिका के परिजनों को इस बात की भनक लग गई। वहीं उन्होंने ग्रामीण को इस बात की जानकारी दे दिया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को घर में रखने से मना कर दिया। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसी बीच स्थानीय प्रतिनिधि के सहयोग से प्रेमिका को प्रेमी के साथ उसके घर भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

10 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

12 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

16 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

17 घंटे ago