समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में विगत 28 फरवरी 2024 को हुई करोड़ों रुपये के आभूषण की डकैती मामले में फरार चल रहे वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाऊदनगर खिलवत के अलाउदिन के पुत्र मो. साहिल को एसटीएफ व वैशाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कारवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। मो. साहिल कई जगहों पर सोना लूटकांड मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड के बाद समस्तीपुर पुलिस ने भी उसे पकड़ने को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच समस्तीपुर पुलिस के द्वारा उसके उपर एक लाख रुपये के ईनाम की भी घोषणा की गई थी। इधर मो. साहिल के गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साहिल के गैंग के गिरफ्तार 8 सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई।
पूछताछ के क्रम में बदमाशों ने मो. साहिल के ठिकाने का राज खोला। इसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए मो. साहिल को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के मोबाइल में साहेबगंज के कल्याण ज्वेलर्स व तनिष्क ज्वेलर्स के रेकी का वीडियो मिला है। उन लोगों ने भागलपुर के अलावे दुमका, बेगूसराय व हाजीपुर में लूट की योजना बनायी थी। जिसमें हाजीपुर में लूट की वारदात को अंजाम देना तय किया गया था।
लूटकांड को अंजाम देने के लिए गाड़ी व हथियार की व्यवस्था भी हो चुकी थी। इसी बीच एसटीएफ व वैशाली पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। वैशाली एसपी ने बताया कि मो. साहिल के गैंग के कुछ सहयोगी पश्चिम बंगाल के दमदम जेल में बंद है। जिसमें से छोटू पासवान मो. साहिल को लीड कर रहा था। लूट की घटना को कहां अंजाम देना है, यह छोटू पासवान ही तय करता था। वैशाली पुलिस की एक टीम को छोटू पासवान से पूछताछ के लिए दमदम जेल भेजा गया है, जहां से कुछ और इनपुट मिलने पर इनके गैंग के और भी सदस्यों की गिरफ्तारी हो सकती है।
बता दें कि दो दिन पहले ही मो. साहिल के गैंग के 8 बदमाशों को एसटीएफ की टीम ने भारी मात्रा में देशी कट्टा, कारतूस, चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। उन सभी से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद उनकी ही निशानदेही पर छापेमारी कर एसटीएफ व वैशाली पुलिस की टीम ने मो. साहिल को बिदुपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि बंगाल के दमदम जेल में बंद कुख्यात अपराधी छोटू पासवान के इशारे पर मो. साहिल के नेतृत्व में हाजीपुर के एक आभूषण दुकान को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। मो. साहिल के नेतृत्व में सभी बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने से पहले रेकी भी कर चुके थे और घटना को अंजाम देने ही वाले थे, लेकिन इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं बिदुपुर थाना क्षेत्र के ही दाऊदनगर खिलवत के वीर बहादुर सिंह के पुत्र कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर पर दो लाख व बजरंगी साह के पुत्र राजा साह पर एक लाख रुपए का ईनाम रखा गया है। उन दोनों की भी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर समस्तीपुर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मो. साहिल को समस्तीपुर पुलिस भी पूछताछ के लिये रिमांड पर लेगी।
समस्तीपुर पुलिस द्वारा घोषित एक लाख के ईनामी सोना लुटेरा मो. साहिल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी उसी के गिरफ्तार साथियों की निशानदेही पर की है। यह लोग हाजीपुर में ही एक बड़े ज्वेलरी शोरूम को लूटने वाले थे, उससे पहले ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
ललित मोहन शर्मा, एसपी, वैशाली
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…