Samastipur

शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से लावारिस बैग में भरी 80 केन बियर बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- आरपीएफ शाहपुर पटोरी की टीम ने रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो-तीन से दो लावारिस बैग में भरी कुल 80 केन बियर बरामद की है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंचार्ज दीपक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह 8 बजे वे जीआरपी बछवाड़ा व उत्पाद थाना पटोरी के साथ शाहपुर पटोरी के प्लेटफार्म संख्या दो-तीन पर गश्त कर रहे थे।

सुबह 8:05 बजे गाड़ी संख्या 09526 अप नाहरलुन-हापा एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या 01 पर आयी। निर्धारित ठहराव के उपरांत ट्रेन प्रस्थान कर गई। ट्रेन के प्रस्थान करने के कुछ समय बाद उनकी नजर प्लेटफार्म संख्या 02 पर अवस्थित स्टॉल एवं लोकेशन बॉक्स के बीच पड़ी जहां एक काला व दूसरा लाल रंग का बैग लावारिस हालत में पड़ा था।

दोनों बैगों को खोलकर देखा गया तो दोनों बैगों में केन बियर रखा हुआ पाया गया। पूछताछ के बाद भी बरामद शराब के धंधेबाज की जानकारी नहीं मिल पायी। अनुमान किया जाता है कि आरपीएफ, जीआरपी व उत्पाद पुलिस पर नजर पड़ते ही भय वश धंधेबाज शराब छोड़कर फरार हो गए। शराब को जब्त कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

8 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

9 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 घंटे ago