समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की रविवार की रात तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद कारा प्रशासन के द्वारा सोमवार की सुबह विचाराधीन बंदी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंदी की पहचान वैशाली जिले के गरौल थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी मो. असलम रिजवी के पुत्र मो. अबरार वारसी (26) के रूप में की गई है। वह रोसड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुहल्ले में 7 सितंबर 2023 को हुए नगर परिषद के डिप्टी-चैयरमैन पति अरूण महतो की हत्याकांड मामले में जेल में बंद था।
इधर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश ने बताया कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। विचाराधीन बंदी का इलाज कराने सदर पहुंचे जेल पुलिसकर्मी सुशील कुमार ने बताया कि रात 12 बजे के आसपास कैदी की तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…