समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के NH-28 सातनपुर बहिरा चौर में सोमवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे दलसिंहसराय से दैनिक अखबार संवाददाता पत्रकार अंगद सिंह के बड़े भाई व नगर पंचायत मुसरीघरारी के कर्मी रमेश सिंह से हथियारबंद बेखौफ बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में जांच के लिये घटनास्थल पर एसपी अशोक मिश्रा खुद पहुंचे। उन्होंने उजियारपुर थानाध्यक्ष को जांच से संबंधित कई निर्देश दिये।
बता दें कि बदमाशों ने पीड़ित रमेश सिंह के गले से सोने की चेन, अंगूठी व सोने का ही हनुमान जी का लाॅकेट छीन कर दलसिंहसराय की ओर भाग गये। जबकी मोबाईल नहीं छीना। बदमाशों की संख्या दो बताई गई है। जो ओवरटेक कर नेशनल हाईवे पर पीड़ित को रोका फिर हथियार दिखा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…