Samastipur

समस्तीपुर: साइबर ठगी की शिकार महिला को वापस मिली 70 हजार रुपये की पूरी राशि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 बी. एलौथ निवासी दिनेश चौधरी की पत्नी प्रमिला देवी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से साइबर बदमाशों द्वारा 70 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी थी। इस संबंध में उन्होंने बीते 27 सितंबर 2024 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत दर्ज होने के बाद समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के पश्चात विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस ने राशि को रिकवर कर पीड़िता को उसकी गबन की गई पूरी राशि 70 हजार रुपये वापस लौटा दी। साइबर थाना की कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए पीड़ित महिला प्रमिला देवी ने संतोष जताया है। वहीं साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में शीघ्र शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

9 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

9 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

16 घंटे ago