Samastipur

समस्तीपुर में बेमौसम बारिश ने बढ़ायी किसानों की चिंता, गेहूं की फसल को नुकसान, अब कैसे होगी बेटी की शादी! वज्रपात से तीन मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मौसम के बदले मिजाज एवं तेज हवा ने चैत महीने की गर्मी में ही ठंड का एहसास दिला दिया। झमाझम बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया लेकिन वज्रपात के कारण मातम पसर गया। जिले के हसनपुर और लरझाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग किशोरी व एक युवा किसान की वज्रपात से मौत हो गई। वहीं गुरुवार की रात मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टेडी बाजार निवासी अखिल खां की 55 वर्षीय पत्नी अफसाना खातून मवेशी बांधने निकली थी। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गयी। गुरुवार की रात मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टेडी बाजार निवासी अखिल खां की 55 वर्षीय पत्नी अफसाना खातून मवेशी बांधने निकली थी। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गयी।

वहीं बुधवार को बिथान प्रखंड के लरझाघाट थाना क्षेत्र के फुहिया गांव में वज्रपात से संतोष राय की 14 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी की मौत हो गयी। वहीं हसनपुर के पिरौना गांव निवासी 19 वर्षीय युवा किसान प्रवीण कुमार अपने गन्ना के खेत में पटवन करने गया था। बोरिंग में मशीन लगाने के दौरान ही व्रजपात होने से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद बुधवार को हुई बारिश से जान-माल की क्षति के आंसू भी नहीं सूखे थे कि अचानक गुरुवार को शाम से तेज हवा व बारिश शुरू हो गयी। बारिश से तापमान में भले ही गिरावट आयी, परंतु लगातार फसलों को काफी नुकसान हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेतों में बारिश का पानी भर गया है। कई जगहों पर कटी हुई गेहूं की फसल बारिश से पूरी तरह में भींग गयी। किसानों के लिए होने वाली बारिश किसी आपदा से कम नहीं है। किसानों ने खेत में जो फसल काटी थी वो फसल पड़ी थी। इसमें से भूसा भी अभी निकालना बाकी था। दौनी शुरु होने से पहले पानी में भीगने से गेहूं के दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

वहीं अगर दौनी हो भी गयी तो भूसे भी खराब ही आयेगा। बेमौसम बारिश जैसे ही होना शुरु हुआ ही किसान झटपट अपनी फसलों को तिरपाल से ढककर बचाने में जुट गये। वहीं जिनके पास बचाने के दूसरा कोई विकल्प नहीं था वे टकटकी लगाए खेतों के अलावा खलिहान में रखी गई गेहूं के फसलों की बर्बाद होते देखते रह गये। दोनों दिन हुए बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है।

बताते चलें कि वर्तमान समय में किसानों के द्वारा अपने अपने खेतों में रबी फसलों में गेहूं, मक्के समेत अन्य फसल लगा रखे हैं। मक्के के फसल में अब दाना लगना शुरू हुआ है। वहीं गेहूं पुर्ण रूप से पक चुका है, कुछ किसान तो अपना फसल काट चुके हैं और कुछ किसान गेहूं तैयार भी कर चुके हैं। लेकिन आधे से अधिक किसानों के खेतों में गेहूं का फसल लगा हुआ है या गेहूं काटकर खेत में ही है।

उसी दौरान बेमौसम बरसात व पछूआ हवा ने किसानों की कमर ही तोड़ कर रख दी है। हवा के साथ बारिश होने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जहां जमीन पर सो गया है। वहीं कटा हुआ फसल भीग गया है जिसे जल्द धुप में नहीं सुखाया गया तो पुर्ण रूप से बर्बाद हो जाए। साथ ही जो किसान मक्के के फसल में पटवन किए वैसे किसानों का मक्के के फसल भी जमीन पर सो गया है। जिससे फसल का नुक़सान हो गया है।

किसानों का फसल हुआ बर्बाद, अब कैसे होगी बेटी की शादी :

बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों का काफी नुकसान पहुंचाया है। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत जितवरिया, तीरा जटमलपूर और चकमेहसी पंचायत के किसानों की कटी हुई गेहूं की फसल पानी में डूब गई है। किसान मनीष ठाकुर ने बताया कि उसने महाजन से 2 लाख रुपये का कर्ज लेकर 2 एकड़ में गेहूं की खेती की थी। अब वे कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। वहीं किसान वशिष्ठ कुमार सिंह की स्थिति और भी गंभीर है। उन्होंने भी कर्ज लेकर दो एकड़ में खेती की थी। बेटी की शादी का खर्च भी सिर पर है, लेकिन फसल बर्बाद हो जाने से परिवार मुश्किल में है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago