समस्तीपुर : रोसड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर जाखड़ वार्ड संख्या-3 निवासी प्रेमलाल बैठा के पुत्र पीड़ित विपिन कुमार बैठा ने साइबर थाना में धोखाधड़ी से संबंधित मामला दर्ज कराया है।
उसने बताया की वह रोसड़ा से ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर जा रहा था, इसी दौरान ट्रेन में सटे नौकरी के एक विज्ञापन पर उसकी नजर गई और उसने पोस्टर में दिए गए नंबर पर बात की। उसके बाद उनलोगों ने दरभंगा स्थित अपने ऑफिस पर उसे बुलाया और उससे बैंक अकाउंट का सभी पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और दो सिम लिया था। इसके बाद उनलोगों पीड़ित को एक जॉब लेटर देते हुए कहा कि कुछ महीनों के बाद उसे काम शुरू करना है।
बैंक जाने पर हुआ खुलासा
इसी बीच रोसड़ा सिनेमा चौक स्थित बैंक में जाने पर उन्हें बैंक स्टाफ से पता चला कि उसके बैंक अकाउंट में बहुत अधिक राशि आयी थी और उसकी निकासी भी हो गई है। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत कर मामला दर्ज कराया है।
वहीं, इस संबंध में पीड़ित विपिन कुमार बैठा ने बताया कि उसके बैंक खाते में उन लोगों ने कहीं से 16 लाख रुपए भेजे थे, जिसे बाद में उन लोगों ने निकाल लिया। इस संबंध में साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…