Samastipur

कॉपरेटिव बैंक के 1 हजार 172 बकाएदारों पर हुआ दायर केस, 6 करोड़ रुपये है बाकी

समस्तीपुर :- जिलेभर में 1172 पुराने ऋणियों पर बकाया ऋण की वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस दायर किए गए हैं। जिले के संबंधित कॉपरेटिव बैंक शाखाओं की ओर से सर्टिफिकेट केस दायर कराए गए हैं।

सभी बीसीओ द्वारा अलग अलग जिला नीलाम पत्र कार्यालय में सर्टिफिकेट केस दायर किए गए हैं। इन ऋणियों पर कोपरेटिव बैंकों का छह करोड़ से अधिक का बकाया चला आ रहा है, जिसकी वसूली के लिए बार बार उन्हें नोटिस देने के बाद भी ये बकाए ऋण का भुगतान नहीं कर रहे थे।

समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारिता बैंक प्रधान कार्यालय समस्तीपुर के एमडी बाबू राजा ने बताया कि बैंक पर इन बकायेदारों द्वारा बकाए ऋण का भुगतान समय पर नहीं किए जाने की वजह से बैंक 9 करोड़ 17 लाख रुपए एनपीए झेल रहा है।

कुल 1172 सर्टिफिकेट केसों में समस्तीपुर बैंक शाखा से 580 ऋणियों पर, दौलतपुर शाखा से 109 ऋणियों पर, दलसिंहसराय शाखा से 27 ऋणियों पर, ताजपुर शाखा से 154, कल्याणपुर शाखा से 222, पटोरी शाखा से 27 और सिंघिया शाखा से 54 ऋणियों पर सर्टिफिकेट केस दायर कराए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

1 घंटा ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

10 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

14 घंटे ago