समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर चकनुर गांव में बुधवार को एक युवक का शव बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला। मृतक युवक की पहचान रहमतपुर चकनुर के ही रामचंद्र महतो के पुत्र मुकेश कुमार (24) के रूप में की गई है।
बताया गया है कि वह 27 अप्रैल से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। बुधवार को स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव को बहता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मुफस्सिल थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान मुकेश कुमार के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।इधर युवक की मौत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अपने घर से लापता युवक का शव नदी से बरामद किया गया है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। पीड़ित परिवार से अब तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…