समस्तीपुर : राष्ट्रीय आपदा मित्र संगठन के बैनर तले पटेल मैदान गोलंबर से आपदा मित्र ने मार्च निकाल कर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। संचालन आपदा मित्र चंदन कुमार ने किया।
संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय आपदा मित्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बिहार में 9600 आपदा मित्र व सखियाें काे प्रशिक्षण दिया गया। जिससे बिहार में हो रहे आपदा से निपटने के लिए मानदेय नहीं दिया जा रहा है। यह बहुत ही निंदनीय है।
अंत में प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार व आपदा मित्र दीपक कुमार ने जिलाधिकारी को 8 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा। प्रदर्शन में रवीश कुमार, जितेंद्र कुमार, रोहित महतो, राजाराम दास, राजीव कुमार पासवान, प्रभाकर कुमार, संदीप कुमार, जयवीर पासवान, मुकेश पासवान, अमन कुमार, सनी कुमार, सिंटू कुमार, गणेश कुमार, राकेश कुमार, चंदन कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, बिट्टू कुमार, धर्मकांत गिरी, रौशन गिरी, मुकेश कुमार, आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज, दीपक कुमार, नीतीश कुमार मौजूद थे।
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…