समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला के अंतर्गत चंदौली डोर पार वार्ड संख्या-9 के कृष्णदेव राय, ब्रह्मदेव राय, पप्पू राय और रामबली राय के घर आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस दुःखद घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीण के द्वारा मिलने पर समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह तुरंत पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पहुंचे। डॉ. सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ वस्त्र आदि आवश्यक सामग्री भी प्रदान की।
डॉ. सिंह ने भावुक स्वर में कहा आपके दु:ख में मैं आपके साथ खड़ा हूं और हमेशा आपके साथ रहूंगा। जो भी सहायता आपको चाहिए, बेझिझक मुझसे संपर्क करें। इस कठिन समय में मैं आपका साथ नहीं छोड़ूंगा। उन्होंने आगे कहा, जीवन में कभी-कभी हमें ऐसे कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, लेकिन हमें विश्वास रखना चाहिए कि हर अंधेरे के बाद रोशनी आती है, आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…