Samastipur

समस्तीपुर: अप्रैल के शुरुआत में ही झुलसा रही धूप के बीच पेयजल की हुई संकट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- गर्मी की प्रचंडता धीरे-धीरे बढ़ रही है। जिले में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस को पास पहुंच गया है। झुलसा रही धूप के बीच पेयजल संकट से लोग दो चार हो रहे हैं। बादलों के रुठने और तालाब व नदियों में पानी नहीं आने से जलस्तर में जारी तेजी से गिरावट हो रहा है। स्थिति यह है कि कई इलाकों में जलस्तर 21 फीट के पास पहुंच गया है।

इस कारण से जिले के कई जगहों पर पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में बहुत जगहों पर 100 फीट गहराई तक लगे हैंडपंपों के हलक सूख गए हैं। वहीं पेयजल योजनाएं भी प्यास बुझाने में नाकाफी साबित हो रही हैं। पीएचईडी विभाग की ओर से जल स्तर का नमूना संग्रह किया गया है। इसमें ऑवरऑल जिले का जलस्तर 21 फीट दर्ज किया गया है।

यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में अधिकांश सादा चापाकल पानी देना बंद कर दिया है। लोगों की निर्भरता पीएचईडी के द्वारा लगाए गए इंडिया मार्क 3 चापाकल पर बढ़ती जा रही है। गांवों में समर्सिबल मोटर या नल का जल योजना के तहत गाड़े गए बोरिंग से ही लोगों की प्यास बुझ रही है।

ज्यादा परेशानी उन गांव में हो रही है जहां इंडिया मार्क 3 चापाकलो की संख्या कम है और नल के जल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में अब भी करीब 321 टोले ऐसे हैं जहां मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत नल का जल उपलब्ध नहीं है। या किसी कारण से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। जिले में सरकारी व निजी तालाब मिलकार करीब 3520 तालाब हैं। इन तलाबों से भी पानी काफी कम हो चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago