समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर महेशपुर निवासी ब्रह्मदेव झा के खाते से 45 हजार रुपये के गबन मामले में साइबर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी राशि बरामद कर पीड़ित को लौटा दी है।
इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित ब्रह्मदेव झा ने 20 सितंबर 2024 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में बैंक ट्रांजेक्शन की निगरानी करते हुए गबन की गई राशि को ट्रेस किया गया और बैंकिंग प्रक्रियाओं के तहत उसे फ्रीज कर बरामद कर लिया गया।
डीएसपी ने बताया कि समस्तीपुर साइबर थाना साइबर अपराध से पीड़ित लोगों की मदद के लिए पूरी तरह सक्रिय है और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सके।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…