राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लीडर तेजस्वी यादव का हाथ थाम सकते हैं। बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की बैठक बुलाई गई है। पशुपति पारस के भी इसमें शामिल होने की बात कही जा रही है। इस बैठक में इंडिया अलायंस के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे।
पटना में भीमराव अंबेडकर जयंती पर सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पशुपति पारस ने एनडीए छोड़ने की आधिकारिक घोषणा की। लोकसभा चुनाव 2024 में साइडलाइन किए जाने के बाद से वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाराज चल रहे थे। बीजेपी ने पिछले आम चुनाव में पारस की पार्टी के बजाय लोजपा के चिराग पासवान वाले गुट को तरजीह दी थी। इस कारण रालोजपा को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक भी सीट नहीं मिल पाई थी।
इसके बाद पशुपति पारस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए। इससे पूर्व में भी रालोजपा बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटने का दावा कर चुकी है। सोमवार को पारस ने महागठबंधन में जाने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि वह उसी गठबंधन में जाएंगे, जहां उन्हें उचित सम्मान मिलेगा।
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 17 अप्रैल (गुरुवार) को पटना में बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की होने वाली पहली औपचारिक बैठक में पारस भी शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक रालोजपा या महागठबंधन के किसी भी दल की ओर से इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर पारस इस बैठक में शामिल होते हैं, महागठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…