Samastipur

रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ब्रांड के 34 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उत्पाद विभाग, आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो धंधेबाजों को विभिन्न ब्रांडो के 34 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था कल्याणपुर निवासी अभिनित कुमार और अनंत कुमार के रूप में की गई है। बरामद की गई शराब में रॉयल चैलेंज ब्रांड के अमेरिकन प्राइड के 750 एमएल की 12 बोतलें, ब्लेंडर प्राइड ब्रांड की 750 एमएल की 11 बोतलें, मैजिक मोमेंट ब्रांड की 750 एमएल की 10 बोतलें, रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 एमएल की 1 बोतल शामिल है। कुल शराब 25.500 एमएल और 34 बोतल है। सभी शराब हरियाणा निर्मित है। दोनों धंधेबाजों को उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

5 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

7 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

7 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

16 घंटे ago