Bihar

लालू-तेजस्वी के MLC को साइबर अपराधियों ने किया डिजिटल अरेस्ट, 12 घंटे गिरफ्त में रख ली पूरी जानकारी, फिर क्या हुआ….

बिहार में साइबर शातिरों ने विधान पार्षद मो. शोएब को करीब 12 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा. एमएलसी क्वार्टर में ही उन्हें डिजिटल जरिये से बंधक बनाकर रखा गया. यही नहीं, उन्हें घर से बाहर जाने पर हत्या होने की भी बात कही गयी. मुंबई साइबर सेल का अधिकारी बताया साइबर ठगों ने एमएलसी से संपर्क किया था. पुलिस के पास जब इसकी शिकायत मिली तो मामले की जांच की जा रही है.

राजद MLC को डिजिटल अरेस्ट किया

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, साइबर शातिरों ने एमएलसी मो. शोएब को कॉल किया. आठ अप्रैल को 64830850702 और 7866865784 नंबर से राजद नेता को फोन आया था. कॉल करने वाले ने बताया कि वो मुंबई पुलिस के साइबर सेल का अफसर है और मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में बात कर रहा है. बताया कि एमएलसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में लिप्त हैं. उन्हें बताया गया कि मुंबई के केनरा बैंक खाते से जालसाजी का काफी पैसा आपने लेन-देन किया है. अवैध तरीके से ये लेनदेन हुआ है.

वीडियो कॉल करके दिनभर रखा डिजिटल अरेस्ट

साइबर शातिर ने एमएलसी को कहा कि उनके ऊपर केस दर्ज किया गया है. उससे जुड़ी जानकारी भी देकर झांसे में लेना चाहा. 8 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉल किया गया. रात 12 बजे तक मोबाइल फोन के पास ही एमएलसी को रखा गया. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर डराया.

हत्या की बात कहकर डराया, पुलिस ने केस दर्ज किया

साइबर शातिर ने एमएलसी को यह तक कहकर डराया कि अगर वो घर से बाहर जाते हैं और किसी की मदद लेते हैं तो उनकी हत्या भी हो सकती है. इस बीच जब राजद नेता को शक होने लगा तो उन्होंने एक अधिकारी को फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस के पास लिखित शिकायत उन्होंने दर्ज करायी है. इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago