Samastipur

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा चंदौली में आयोजित होगा सम्मान समारोह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : 29 मार्च 2025 को समस्तीपुर जिले के चंदौली चौक चकहाजी में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के मंत्री सह कल्याणपुर विधानसभा के विधायक महेश्वर हजारी होंगे। सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक और श्री रामचंद्र हॉस्पिटल समस्तीपुर के निदेशक सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज सिंह ने कहा, यह सम्मान समारोह मेधावी छात्रों के संघर्ष और मेहनत को सम्मानित करने का एक प्रयास है।

इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. सिंह ने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहल की है। उनके नेतृत्व में बिहार में शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह समारोह न केवल मेधावी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा, बल्कि समाज में शिक्षा और मेहनत की महत्वता को भी उजागर करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago