Samastipur

मैट्रिक परीक्षा में विभूतिपुर के आरजू को 5वां और सिंघियाघाट के नंदकिशोर को राज्यभर में 9वां रैंक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में टाॅपरों की सूची में विभूतिपुर के छात्रों का जलवा रहा। प्रखंड क्षेत्र के बेलसंडी तारा वार्ड संख्या-8 निवासी व्यवसायी मो. फूलो व गृहणी नासरा प्रवीण के छोटे पुत्र आरजू ने 485 अंक प्राप्त कर स्टेट में पांचवा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। आरजू उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया बुजुर्ग उत्तर से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुआ था। आरजू के पिता कोलकाता में रजाई बनाने का व्यवसायी करते हैं। आरजू अपने सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हैं। आगे वह आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है।

वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के बेलसंडी तारा वार्ड संख्या-12 निवासी ग्रेजुएट ई-रिक्शा चालक गोपाल दास और गृहणी रेणु देवी के इकलौते पुत्र नंदकिशोर कुमार 481 अंक के साथ नौंवी रैंक लाकर स्टेट टापर बने हैं। ये आरएनएस हाई स्कूल सिंघियाघाट के छात्र हैं। नंदकिशोर की प्राथमिक शिक्षा कक्षा पहली से पांचवीं तक प्राथमिक विद्यालय बेलसंडीतारा और कक्षा छह से आठ तक मध्य विद्यालय बेलसंडीतारा से हुई थी। इन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। परीक्षा की तैयारी के बारे में नंदकिशोर ने बताया कि वे साईकिल से स्कूल, कोचिंग और घर पर तीन से चार घंटे स्वाध्याय के बल पर स्टेट टापर बनने में सफल रहे हैं। आगे चलकर यूपीएससी क्रैक कर देश की सेवा करना चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

46 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

1 घंटा ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago