Samastipur

राजस्थान से मजदूर का शव विभूतिपुर पहुंचते ही मचा कोह’राम, फैक्ट्री में मशीन के चपेट में आने से हुई थी मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबु] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकरा पंचायत के वार्ड संख्या-1 तरूणियां गांव निवासी प्रेमचंद यादव के छोटे पुत्र निधील कुमार (20) की मौत राजस्थान के चितौड़गढ़ स्थित चितौड़ पाँली बैग धागा फैक्ट्री में मशीन में धागा काटने के दौरान गुरुवार की रात्रि उसके चपेट में आने से हो गया था। इसके बाद शनिवार को उसका शव घर आते ह पूरे गाँव में मातमी सन्नटा छा गया।

शव आने के बाद माता सुनीता देवी, पिता प्रेमचंद यादव, भाई निरंजन कुमार, बहन नेहा कुमारी समेत अन्य लोगों का रो -रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे थे। घटना के संबंध में मृतक निधील के पिता प्रेमचंद यादव ने बताया कि उनका पारिवारिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। वह गांव में ही मजदूरी करते हैं।

निधील इंटर पास करने के बाद मजदूरी करने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित चितौड़ पाॅली बैग धागा फैक्ट्री में काम करने चला गया। जहां गांव के भी बहुत सारे लोग मजदूरी करते हैं। एक वर्ष के बाद निधील होली पर्व में घर आया था। एक महीना रहने के बाद उक्त फैक्ट्री में पुनः काम करने के लिए 20 मार्च दिन शुक्रवार को घर से राजस्थान चला गया था। घर से निकलने के महज सातवें दिन की रात्रि गुरुवार को काम करने के दौरान मशीन के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

दो भाई में छोटा था निधील :

निधील दो भाईयों में छोटा था। दोनों भाई से छोटी एक बहन है नेहा। जो दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद मां की स्थिति खराब है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी।

विधायक ने परिवार वालों से मिलकर दिया सांत्वना :

वहीं शव आते ही स्थानीय विधायक अजय कुमार व पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने भी मृतक के घर जाकर परिवार वालों को ढांढस बढ़ाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

7 घंटे ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

1 दिन ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

1 दिन ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

1 दिन ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

1 दिन ago