समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना में पदस्थापित स.अ.नि. अनोज कुमार पांडेय का पैसे के लेने-देन को लेकर वायरल एक आडियो क्लिप मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने कारवाई करते हुए उसे निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आडियो क्लिप मामले में रोसड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक से जांच कराई गई।
जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला सत्य पाया गया जिसके बाद कारवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। वहीं निलंबित दरोगा अनोज कुमार पांडेय का मुख्यालय पुलिस लाइन समस्तीपुर निर्धारित किया गया है। बता दें की वायरल आडियो में दरोगा किसी केस में मदद करने के नाम पर घूस की मांग कर रहे हैं। जिसमें महिला 1500 रूपया देने की बात कहती है, लेकिन दरोगा 6 हजार से कम नहीं लेने की बात करते दिख रहे है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…