Samastipur

उजियारपुर में चोरी करते पकड़ाया शख्स, गृहस्वामी ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले; बताया गया है मानसिक रूप से बीमार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक चोरी का मामला सामने आया है। चांदचौर रामनगर वार्ड संख्या-12 निवासी धर्मेंद्र कुमार के घर में रात 11 बजे एक चोर घुस गया। चोर खिड़की के रास्ते छत पर चढ़कर घर में घुसा और आलमारी से सामान चोरी करने लगा। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे की नींद खुल गई। उसने शोर मचाते हुए चोर को पकड़ लिया। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी जमा हो गए।

सूचना मिलने पर ईआरवी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने जख्मी चोर को हिरासत में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। चोर अपना नाम नहीं बता रहा है। इस संबंध में उजियारपुर थाना अध्यक्ष के अनुसार, यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और इससे पहले भी पकड़ा जा चुका है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

35 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago