Samastipur

पूसा के बिरौली में दुकान बंद कर घर लौट रहें दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां वो इलाजरत है। हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को नही थी। जब निजी अस्पताल ने इलाज के बाद पुलिस को जानकारी दी तो सूचना पर पहुंची पुलिस जख्मी युवक से पूछताछ कर रही है। पूरा मामला पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली गांव का है जहां बीती रात बदमाशों ने आलू-प्याज के दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली निवासी राजा बाबू के रूप में हुई है।

अस्पताल पर मौजूद राजा बाबू की मां ने बताया कि जब उसका बेटा दुकान बंद करके घर आ रहा था इस दौरान बदमाशों ने रास्ते में उसे गोली मार दिया। जब जानकारी हुई तो उसे मोहनपुर के एक इमरजेंसी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए हैं। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हालांकि गोली मारने की घटना के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

वहीं मामले को लेकर थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि गोली मारने की घटना की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। हालांकि एसपी संजय पांडे ने बताया कि मीडिया के माध्यम से ही पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली में एक दुकानदार की गोली मारने घटना की सूचना मिली है। इसके बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस को अस्पताल में जख्मी के पास भेजा गया है। वहां पुलिस पूछताछ कर रही है। जख्मी युवक की मां से भी पूछताछ हो रही है। उसके बाद ही घटना को लेकर कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पूछताछ जारी है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

55 मिनट ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

8 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

9 घंटे ago