Samastipur

सजावटी मछलियों का व्यवसाय बेहतर विकल्प, इसका तकनीकी ज्ञान लेकर प्रशिक्षु कम लागत व जगह में इसे दे सकते हैं बढ़ावा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मत्स्यकी महाविद्यालय के डीन डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने कहा कि सजावटी मछलियों के प्रजनन एवं पालन विषय पर व्यवहारिक व क्रियाशील प्रशिक्षण रोजगारोन्मुख है। यह स्वाबलंबन के द्वार खोलकर आर्थिक रूप् से सशक्त करने में अहम भूमिका निभाता है। इस दिशा में सरकार व विवि का प्रयास निरंतर जारी है।

वे सोमवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राष्ट्रीय मा्स्यियकी विकास बोर्ड, हैदराबाद, तेलंगाना से प्रायोजित एवं जीविका के मुजफ्फरपुर से चयनित प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। मौका था मीठे पानी की सजावटी मछलियों का प्रजनन एवं पालक विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र का। उन्होंने कहा कि सजावटी मत्स्य पालन व्यवसाय एक बहुत ही उभरता हुआ क्षेत्र है।

इसका तकनीकी ज्ञान लेकर प्रशिक्षु कम लागत व जगह में इसे बढ़ावा दे सकते हैं। मौके पर जीविका मुरौल के जिविकोपार्जन विशेषज्ञ साकेत कुमार कर्ण समेत महाविद्यालय, के शिक्षक डॉ. शिवेन्द्र कुमार, डॉ.राजीव कुमार ब्रह्मचारी, डॉ.सुजीत कुमार नायक, डॉ.राजेश कुमार, विनोद कुमार, साजन कुमार भारती आदि मौजूद थे। प्रशिक्षण संयोजक रोशन कुमार राम ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

7 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

8 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

13 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago