समस्तीपुर :- शहर में होली का बाजार पूरी तरह सज गया है। रामबाबू चौक, स्टेशन चौक, मारवाड़ी बाजार, गणेश चौक, ताजपुर रोड, काशीपुर चौक, मोहनपुर रोड, मगरदही घाट, गोला रोड, कचहरी चौक आदि इलाकों के फुटपाथ पर दुकान लगाकर दुकानदार होली की सामग्री बेच रहे हैं। स्थायी दुकानों में भी सामान बिक रहे हैं। कपड़ा, रेडीमेड व किराना दुकानों पर भी भीड़ दिख रही है।
बच्चों के लिए डोरिमान, पोकीमॉन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन की पिचकारियों की भरमार है। होली से व्यपारियों को काफी उम्मीद है। हर्बल रंग व अबीर-गुलाल भी खूब बेचे जा रहे हैं। म्यूजिकल गन बच्चों को पंसद आ रही है। होली को लेकर शहर के बाजार में तरह-तरह की पिचकारियों के साथ हर्बल गुलाल की काफी डिमांड है।
होली का उमंग ऐसा है कि महंगाई भी इन रंगों के आगे फीकी पड़ गई है। मिठाई के साथ रंगों की होली मनाने को लेकर युवा वर्ग काफी उत्साहित है। वहीं इस बार बाजार में ऐसी गन जिससे तीन तरह के रंग निकलते हैं। इसकी मांग भी बाजार में खुब है। दुकानों पर इसको खरीदने के लिए बच्चों की भीड़ लगी हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…