Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर अज्ञात वाहन की ठोकर से खगड़िया के युवक की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट के पास की है जहां पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी गई है। युवक की पहचान खगड़िया जिले के भवनगामा वार्ड संख्या-6 के रहने वाले कमलेश्वरी तांती के 38 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह रोसड़ा की तरफ पैदल ही जा रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात दूध टैंकर वाली गाड़ी ओवरटेक करने के दौरान उसे कुचल दिया। हल्ला होने पर जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी और चालक वाहन को लेकर भाग चुका था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी विभूतिपुर थाने को दी।

सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। इधर, घटना के संबंध में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप का बताना है कि स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना पर गयी पुलिस ने शव की पहचान की है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago